संसार

पाकिस्तानः अहमदिया की इबादतगाह में लगी आग, 6 लोग हुए घायल

लाहौरः पाकिस्तान के अल्पसंख्यक अहमदिया संप्रदाय का कहना है कि सुन्नी मुसलमानों की एक भीड़ ने उनकी इबादतगाह में आग लगा दी। पंजाब प्रांत में फैसलाबाद के समीप एक गांव में कल हुआ हमला पाकिस्तान में अहमदियों पर नवीनतम हमला है।  अहमदिया संप्रदाय के प्रवक्ता सलीमुद्दीन ने बताया कि इस हमले में छह लोग घायल हो गये। प्रशासन ने कहा कि आज स्थिति नियंत्रण में है और पुलिस मामले की जांच कर रही है। अहमदिया सुन्नी बहुल पाकिस्तान में एक छोटा संप्रदाय है। इस संप्रदाय के लोगों को सुन्नी चरमपंथी अकसर निशाना बनाते हैं जो उन्हें मुलहिद या विधर्मी मानते हैं। उन्नीसवीं सदी में भारतीय उपमहाद्वीप में मिर्जा गुलाम अहमद ने इस संप्रदाय की स्थापना की थी। उनके अनुयायी मानते हैं कि वह पैगंबर थे। पाकिस्तान में अहमदियों को 1974 में गैर मुस्लिम घोषित कर दिया गया था।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.

five × two =

Most Popular

To Top