बॉलीवुड एक्टर इरफान खान इस वक्त कैंसर की बिमारी से जूझ रहे हैं। फ़िलहाल वो अपना इलाज लंदन में करा रहे हैं। इरफान ‘न्यूरोएंडोक्राइन ट्यूमर’ से पीड़ित हैं। न्यूरोएंडोक्राइन ट्यूमर यह एक बहुत दुर्लभ कैंसर की बिमारी है। पिछले दिनों इरफान ने सोशल मीडिया के जारिए खुद इसकी जानकारी दी थी। लेकिन अब उनकी सेहत को लेकर बड़ी खबर सामने आई हैं। खबर के मुताबिक, अपने कैंसर का इलाज करते हुए इरफान बहुत जल्द कीमोथेरपी के छठवें साइकल को पूरा करेंगे। 6वी कीमोथेरेपी पूरी होने के बाद उनके पेट का स्कैन होगा। इस स्कैन के बाद पता चलेगा की कैंसर आखिर कहां तक पहुंचा है। पांच कीमोथेरपी साइकल के गुजरने के बाद वो बहुत कमजोर हो गए थे। इस कीमोथेरपी के बाद उन्हें 10 से 15 दिनों तक अस्पताल में भर्ती रहना पड़ा था। अब तो बहुत जल्द छठवें कीमोथेरपी होने वाली हैं इस के बाद उन्हें कितने दिनों तक अस्पताल में भर्ती रहना होगा इसे कह पाना काफी मुश्किल है।पिछले दिनों के इंटरव्यू में इरफान ने कहा- कैंसर का इलाज करते-करते जिंदगी को देखने के मेरा नजरिए बदल गया है। उन्होंने बात करते हुए कहा- अगर मुझे कोई मेरे बीमारी के बारे में पूछता हैं, मुझे बिल्कूल भी इस पर बात करने का मन नहीं करता।’ उन्होंने आगे कहा- फ़िलहाल में कुछ भी प्लान नहीं कर रहा हूं, क्योंकि उन्हें एहसास होता है कि लाइफ में कुछ भी निश्चित नहीं है। अपने इलाज के बारे बताते हुए इरफान ने कहा- ‘4 राउंड मैंने कीमो लिया है, अब तक मैंने 6 कीमो लेने हैं। तीसरे राउंड के बाद मेरा स्कैन हुआ था जोकि मेरे लिए पॉजिटिव साइन लाया। लेकिन अभी भी 6 राउंड बाकी हैं और इसके बाद कैसर की सही जानकरी मिल पाएंगी।’ उन्होंने कहा- ‘दुनिया में किसी की भी जिंदगी की कोई गारंटी नहीं है।’