तमिलनाडु के पूर्व मुख्यमंत्री और डीएमके प्रमुख एम करुणानिधि का निधन हो गया है. वह 94 साल के थे । करुणानिधि 28 जुलाई से चेन्नई के कावेरी अस्पताल में भर्ती थे । शाम 6 बजकर 10 मिनट पर उन्होंने अंतिम सांस ली । द्रविड़ आंदोलन का एक अध्याय मंगलवार शाम उस वक्त खत्म हो गया जब लंबी बीमारी के बाद करूणानिधि का निधन हो गया। पिछले कुछ दिनों से बीमार चल रहे डीएमके पार्टी प्रमुख और तमिलनाडु के पूर्व मुख्यमंत्री एम.करुणानिधि ने 94 वर्ष की आयु में कल चेन्नई स्थित कावेरी अस्पताल में अंतिम सांस ली। पिछले महीने 28 जुलाई को उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां सघन चिकित्सा कक्ष में उनका इलाज चल रहा था। कावेरी अस्पताल द्वारा जारी विज्ञप्ति में बताया गया है उनका इलाज कर रही डॉक्टरों की टीम की तमाम कोशिशों के बावजूद उन्हें बाचाया नहीं जा सका। करुणनिधि के पार्थिव शरीर को अंतिम दर्शनों के लिए उनके गोपालपुरम स्थित निवास पर रखा गया। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने वहां दिवंगत नेता को श्रद्धांजलि दी। बाद में करुणानिधि के पार्थिव शरीर को उनकी पुत्री कनिमोई के आवास ले जाया गया, जहां लोगों ने उनके अंतिम दर्शन किए।तमिलनाडु के इस दिग्गज नेता के शव को बाद में राजाजी हॉल में रखा गया है, जहां भारी संख्या में लोग उनके अंतिम दर्शनों करेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दिवंगत नेता को श्रद्धाजंलि देने के लिए आज सुबह चेन्नई के लिए रवाना होंगे।अभिनेता रजनीकांत ने भी राजाजी हॉल पहुंचकर दिवंगत नेता करुणानिधि को श्रद्धांजलि दी। करुणानिधि के निधन पर देश भर में आज एक दिन का राष्ट्रीय शोक घोषित किया गया है। उनके सम्मान में ध्वज आधा झुका रहेगा ।