संसार

ओबामा ने अमेरिका में संसदीय चुनाव के लिए किया पुरेवाल का समर्थन

वाशिंगटन अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा ने नवंबर में होने वाले संसदीय चुनाव के लिए भारतीय-तिब्बती मूल के अमेरिकी नागरिक आफताब पुरेवाल का समर्थन किया है। पुरेवाल का नाम पूर्व राष्ट्रपति द्वारा जारी 80 से अधिक डेमोक्रेटिक प्रत्याशियों की पहली सूची में है।पुरेवाल (35) ओहायो से प्रतिनिधि सभा में जाना चाहते हैं। यह पहला कांग्रेसनल जिला है। विभिन्न पदों के लिए नवंबर में होने वाले मध्यावधि चुनाव में भाग्य आजमाने वाले 81 प्रत्याशियों की सूची में पुरेवाल एकमात्र भारतीय-तिब्बती मूल के अमेरिकी हैं।ओबामा ने अपनी पहली सूची जारी करते हुए कहा कि मुझे प्रभावशाली डेमोक्रेटिक उम्मीदवारों का समर्थन करते हुए गर्व महसूस हो रहा है। इसमें देशभक्त और बड़े दिल वाले लोग शामिल हैं, जो अमेरिका का प्रतिनिधित्व करना चाहते हैं। इनमें से एक चौथाई लोग अमेरिकी संसद के लिए उम्मीदवार हैं।स्थानीय मीडिया के मुताबिक, पुरेवाल रिपब्लिकन नेता स्टीव शैबोट की जगह कांग्रेस जाना चाहते हैं, जो 11वीं बार ओहायो का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.

2 − 2 =

Most Popular

To Top