जम्मू और कश्मीर

जम्मू कश्मीर:आतंकवादियों ने सेना पर हमले की नाकाम कोशिश की

श्रीनगर: आतंकवादियों ने जम्मू कश्मीर के बारामुला और शोपियां जिलों में बुधवार को सैनिकों पर हमले की दो नाकाम कोशिशें की। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि अज्ञात आतंकवादियों ने बुधवार रात बारामुला जिला के सोपोर कस्बे में सेना के एक शिविर पर हमला किया लेकिन इसमें कोई नुकसान नहीं पहुंचा है। उन्होंने बताया कि कुछ आतंकवादियों ने सोपोर में थल सेना की 32 वीं राष्ट्रीय राइफल्स मुख्यालय पर एक ग्रेनेड दागा। लेकिन यह निशाना चूक गया और पास के एक बाग में इसमें विस्फोट हुआ। अधिकारी ने बताया कि आतंकवादियों ने शिविर की ओर एके 47 से गोलीबारी भी की। हालांकि, इसमें किसी की जान को नुकसान पहुंचने की कोई खबर नहीं है। इससे पहले, आतंकवादियों ने शोपियां जिले के चक ए चोलां में सेना की एक गश्त टीम पर हमला किया लेकिन इसमें कोई हताहत नहीं हुआ।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.

five + four =

Most Popular

To Top