खेल

भारतीय महिला फुटबॉल टीम पहली बार यूरोप के कोटिफ टूर्नामेंट में लेगी हिस्सा 26 Jul-2018

नई दिल्ली : अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ ने भारतीय महिला फुटबॉल टीम को ओलंपिक क्वालीफायर की बेहतद तैयारी करने के लिए एक से छह अगस्त तक होने वाले कोटिफ टूर्नामेंट के लिए स्पेन भेजने का फैसला किया है। ऐसा पहली बार होगा जब भारतीय महिला टीम किसी बड़े टूर्नामेंट में हिस्सा लेने के लिए यूरोप जाएगी। बता दें कि भारतीय टीम सैफ महिला चैंपियनिशप में 19 मैचों से अजेय है।  एआईएफएफ की ओर से महिला टीम को फुटबाल हाउस में आधकारिक विदाई देने के बाद महासचिव कुशाल दास, राष्ट्रीय टीम के निदेशक अभिषेक यादव और मुख्य कोच मेमोल राकी ने कहा कि टीम इस चुनौती के लिए तैयार है। हमारे पास यूरोपीय प्रतिद्वंद्वियों और मोरक्को की राष्ट्रीय टीम के खिलाफ खुद को परखने का अच्छा मौका है। हम इसकी शुरुआत के लिए बेताब हैं और कड़ी टक्कर लेंगे।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.

twelve − 9 =

Most Popular

To Top