प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज तीन अफ्रीकी देशों- रवांडा, युगांडा और दक्षिण अफ्रीका की पांच दिवसीय यात्रा पर होंगे रवाना। पीएम मोदी दक्षिण अफ्रीका में 10वें ब्रिक्स सम्मेलन में होंगे शामिल। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज तीन अफ्रीकी देशों- रवांडा, युगांडा और दक्षिण अफ्रीका की पांच दिवसीय यात्रा पर रवाना होंगे। इसके साथ ही पीएम दक्षिण अफ्रीका में आयोजित 10वें ब्रिक्स सम्मेलन में भी शामिल होंगे। इस बार ब्रिक्स सम्मेलन की थीम है ‘अफ्रीका में ब्रिक्स : चौथी औद्योगिक क्रांति में समावेशी विकास और साझा समृद्धि के लिए विकासशील देशों के साथ सहयोग’। भारत और अफ्रीका के बीच घनिष्ठ, जोशपूर्ण और मैत्रीपूर्ण संबंध रहे है। प्रधानमंत्री मोदी की अफ्रीका यात्रा के दौरान रक्षा, व्यापार, संस्कृति, कृषि और डेयरी सहयोग के क्षेत्रों में कई समझौत पत्रों पर हस्ताक्षर होने की उम्मीद हैं। प्रधानमंत्री की रवांडा, युगांडा और दक्षिण अफ्रीका की यात्रा से अफ्रीकी महाद्वीप के साथ भारत के संबंधों को और मजबूती मिलेगी। प्रधानमंत्री मोदी तीन देशों की यात्रा के पहले चरण में रवांडा जाएंगे। इस पूर्व अफ्रीकी देश में किसी भारतीय प्रधानमंत्री की पहली यात्रा है। भारत और रवांडा जनवरी 2017 में ही अपने द्विपक्षीय संबंधों को रणनीतिक स्तर तक ले जाने पर सहमत हुए है। रवांडा के राष्ट्रपति पॉल कागामे जनवरी 2017 में वाइब्रेंट गुजरात समारोह के लिए भारत आए थे और उसके बाद फिर भारत की पहल पर अंतर्राष्ट्रीय सौर गठबंधन में भाग लेने मार्च 2018 में भारत आए थे।
भारत बहुत जल्द रवांडा में अपना दूतावास शुरु करने जा रहा है। अभी रवांडा के लिए भारत के उच्चायुक्त का आवास युगांडा की राजधानी कंपाला में है इसके साथ ही भारत रवांडा को प्रशिक्षण और छात्रवृत्ति कार्यक्रम के लिए करीब 40 करोड़ डॉलर की ऋण सहायता राशि भी मुहैया कराई है। प्रधानमंत्री मोदी के रवांडा यात्रा के दौरान औद्योगिक पार्क और कृषि व सिंचाई के लिए करीब 20 करोड़ डॉलर राशि की ऋण सहायता दी जाएगी तीन देशों की यात्रा के दूसरे चरण में प्रधानमंत्री मोदी 24 जुलाई को युगांडा की राजधानी कंपाला पहुंचेगें। युगांडा में पिछले 21 वर्षो में किसी भी भारतीय प्रधानमंत्री का ये पहला द्विपक्षीय दौरा होगा। अपनी यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री मोदी युगांडा के राष्ट्रपति युवाई मुसेवेनी से मुलाकात और प्रतिनिधि स्तर की वार्ता के अलावा, भारत-युगांडा संयुक्त व्यापार समारोह में शामिल होंगे। प्रधानमंत्री युगांडा के संसद को संबोधित करेंगे।ये किसी भारतीय प्रधानमंत्री का युगांडाई संसद में पहला संबोधन होगा। वह युगांडा में रह रहे 30,000 से ज्यादा भारतीय समुदाय को भी संबोधित करेंगे। तीन देशों की यात्रा के आखिरी पड़ाव में प्रधानमंत्री मोदी 25 जुलाई को दक्षिण अफ्रीका पहुंचेगें। दक्षिण अफ्रिकी में प्रधानमंत्री मुख्य रूप से 10वें ब्रिक्स सम्मेलन में शिरकत करेगें।इसके साथ ही प्रधानमंत्री मोदी दक्षिण अफ्रीकी राष्ट्रपति साइरिल रामाफोसा के द्विपक्षीय वार्ता भी करेंगे। राष्ट्रपति रामफोसा के इस साल फरवरी में पद संभालने के बाद प्रधानमंत्री का यह पहला दक्षिण अफ्रीकी दौरा है। प्रधानमंत्री मोदी की शिखर सम्मेलन के इतर भी कई नेताओं के साथ द्विपक्षीय मुलाकात करने की संभावना है। दक्षिण अफ्रीका में आयोजित 10वें ब्रिक्स सम्मेलन की थीम है ‘अफ्रीका में ब्रिक्स : चौथी औद्योगिक क्रांति में समावेशी विकास और साझा समृद्धि के लिए विकासशील देशों के साथ सहयोग’। ब्रिक्स सम्मेलन समूह के नेताओं के अंतरराष्ट्रीय शांति और सुरक्षा ,वैश्विक शासन और कारोबार समेत कई अहम मुद्दों पर चर्चा करने की उम्मीद है।
