नई दिल्ली – कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आलोचना करते हुए आज कहा कि वह अपनी बात कहने के लिए घृणा, भय और रोष का इस्तेमाल कर रहे हैं। गांधी ने शनिवार को एक ट्वीट कर कहा कि शुक्रवार को लोकसभा में अविश्वास प्रस्ताव पर बहस का जवाब देते हुए प्रधानमंत्री ने अपने भाषण में घृणा, भय और रोष का इस्तेमाल किया।कांग्रेस अध्यक्ष ने लिखा, ‘संसद में बहस का मुख्य मुद्दा। प्रधानमंत्री ने अपनी बात कहने के लिए कुछ लोगों के दिलों में मौजूद घृणा, भय और रोष का इस्तेमाल किया।’ गांधी ने कहा कि इसके उलट कांग्रेस सभी भारतीयों के दिलों में प्रेम और सदभाव बनाएगी जो राष्ट्र निमार्ण का एकमात्र रास्ता है। राहुल गांधी ने कहा, ‘हम सभी भारतीयों के दिलों में प्रेम और सदभाव सिद्ध करने जा रहे हैं। यह राष्ट्र निमार्ण का एकमात्र रास्ता है।’