संसार

ब्रिटेन की प्रधानमंत्री टेरेसा मे ने नयी ब्रेक्जिट रणनीति का खुलासा किया

ब्रिटेन की प्रधानमंत्री थेरेसा मे ने ब्रेक्जिट को लेकर अपनी दूसरी योजना को पेश किया। ब्रिटेन में रह रहे यूरोपीय संघ के नागरिकों के लिए फीस माफी का प्रस्ताव रखा। विपक्षी लेबर पार्टी ने प्रस्ताव का स्वागत किया।

ब्रिटेन की प्रधानमंत्री थेरेसा मे ने ब्रेक्जिट को लेकर अपनी दूसरी योजना कल संसद के सामने रखी। ब्रेक्जिट योजना पर ऐतिहासिक हार मिलने के बाद थेरेसा मे ने ब्रिटेन में रह रहे यूरोपीय संघ के नागरिकों के लिए फीस माफी का प्रस्ताव रखा। विपक्षी लेबर पार्टी ने इस प्रस्ताव का स्वागत किया। ब्रिटेन को यूरोपियन संघ से 29 मार्च को अलग होना है, अगर तब तक सांसद अंतिम तिथि को आगे के लिए नहीं टालते या फिर कोई और वैकल्पिक योजना, जिससे ब्रसेल्स भी सहमत हो, पेश नहीं करते। लंदन और ब्रसेल्स ने ईयू से अलग होने के समझौते पर दो साल तक काम किया, लेकिन संसद के निचले सदन हाउस आफ कामन्स ने इसे खारिज कर दिया था। उधर ईयू नेताओं ने संकेत दिया है कि अगर मे कुछ शर्तों को हटाती हैं तो वह समझौते को बदल सकते हैं।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.

twenty − 9 =

Most Popular

To Top