संसार

अफगानिस्तान: पुलिस प्रशिक्षण केन्‍द्र पर तालिबान का हमला

अफगानिस्तान में एक सैन्य अड्डे और पुलिस प्रशिक्षण केंद्र पर हुए हमले में कम से कम 20 सैनिकों की मौत। तालिबान ने ली हमले की ज़िम्मेदारी।

पूर्वी अफगानिस्तान में एक सैन्य अड्डे और पुलिस प्रशिक्षण केंद्र पर हुए तालिबान हमले में करीब  20 सैनिकों की मौत की आशंका है। मेदान वर्दक प्रांत में हुए इस हमले में मारे गए लोग सैन्यकर्मी थे। कुछ घायलों को इलाज के लिए प्रांतीय अस्पताल ले जाया गया है जबकि गंभीर रूप से घायल कुछ लोगों को राजधानी काबुल लाया गया है। गृह मंत्रालय ने बताया कि एक आत्मघाती कार बम हमलावर ने पहले सैन्य अड्डे को निशाना बनाया और इसके बाद आतंकवादियों ने अफगान बलों पर गोलीबारी की। अफगानिस्तानी सैनिकों ने दो तालिबानी आतंकवादियों को मार गिराया। तालिबान ने बयान जारी कर इस हमले की जिम्मेदारी ली है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.

six − one =

Most Popular

To Top