भारत

‘कुंभ’ का दूसरा प्रमुख स्नान आज

पौष पूर्णिमा के मौके पर कुंभ का दूसरा मुख्य स्नान आज, लाखों की संख्या में श्रद्धालु लगा रहे हैं आस्था की डुबकी, कुंभ मेला के सजीव प्रसारण के लिए डीडी न्यूज़ और दूरदर्शन ने किए विशेष इंतजाम

पौष पूर्णिमा के मौके पर कुंभ के दूसरे मुख्य स्नान पर हजारों की संख्या में श्रद्धालु आस्था की डूबकी लगा रहे हैं। इस स्‍नान पर्व के साथ ही एक महीने तक चलने वाले कल्‍पवास की भी शुरुआत होती है। दुनिया के सब से बडे मेले में सभी प्रमुख स्नान पर्वो का सजीव प्रसारण डी.डी. न्यूज़ और दूरदर्शन द्वारा किया जा रहा है। दूरदर्शन समाचार द्वारा जहां न्यूज़ बुलेटिन्स में आवश्यकतानुसार सुबह 7 बजे से प्राइम टाइम तक लाइव अप्डेट्स, विशेष फ़ीचर स्टोरी और कुम्भ संबंधी विशेष कार्यक्रमों का प्रसारण किया जा रहा है, वहीं दूरदर्शन मुख्य स्नान पर्वों का सुबह 6 बजे से 9 बजे तक सजीव प्रसारण और अन्य विशेष कार्यक्रमों को प्रसारित कर रहा है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.

6 − 1 =

Most Popular

To Top