रक्षामंत्री निर्मला सीतारामन ने तमिलनाडु रक्षा औद्यौगिक गलियारे का
औपचारिक उदघाटन किया. इस दौरान रक्षा क्षेत्र से जुड़े तीन समझौता ज्ञापनों
पर हस्ताक्षर किए गिए.
इस गलियारे में छह महत्वपूर्ण केंद्र
होंगे जो त्रिचि, सेलम, होसुर, कोवाई, मदुरई और चेन्नई में हो सकते हैं. यह
देश का दूसरा रक्षा औद्योगिक गलियारा होगा. पहला गलियारा उत्तर प्रदेश के
अलीगढ़ में है, जिसका उद्घाटन पिछले साल अगस्त में किया गया था.