खेल

मुक्केबाज़ी में एकता सरोज ने स्वर्ण और पूनम ने रजत पदक जीते

पंजाब ने अब तक 20 स्वर्ण, 16 रजत और 25 काँस्य पदकों सहित कुल 61 पदक जीते
चंडीगढ़ – पुणे में चल रही खेलो इंडिया यूथे गेम्ज़ में पंजाब ने मुक्केबाज़ी में एक स्वर्ण और एक रजत पदक जीते। बास्केटबॉल में पंजाब की तीन अलग-अलग टीमों ने सेमी फ़ाईनल मुकाबला जीतते हुए फ़ाईनल में प्रवेश किया। इन खेलों में पंजाब ने अब तक 20 स्वर्ण, 16 रजत और 25 काँस्य पदकों सहित कुल 61 पदक जीते। अतिरिक्त मुख्य सचिव (खेल) श्री संजय कुमार ने विजेता खिलाडिय़ों को बधाई दी और फ़ाईनल में पहुँचने वाली टीमों को फ़ाईनल के लिए शुभ कामनाएं दीं।पंजाब खेल दल की प्रमुख और खेल विभाग की डायरैक्टर श्रीमती अमृत कौर गिल ने जानकारी देते हुए बताया कि मुक्केबाज़ी के अंडर 17 के 48 किलो वर्ग में एकता सरोज ने स्वर्ण पदक और 54 किलो वर्ग में पूनम ने रजत पदक जीते। बास्केटबॉल में अंडर 17 में लडक़ों व लड़कियों और अंडर 21 में लड़कियों की टीम ने फ़ाईनल में प्रवेश किया।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.

3 + one =

Most Popular

To Top