खेल

निशानेबाज़ी के अंडर 21 वर्ग में पंजाब ओवर ऑल चैम्पियन बना

पंजाब ने अब तक 19 स्वर्ण, 15 रजत और 23 काँस्य पदक समेत कुल 57 पदक जीते

चंडीगढ़ – पुणे में चल रहे खेलो इंडिया यूथ गेम्ज़ में निशानेबाज़ी के अंडर 21 वर्ग में पंजाब ओवर ऑल चैम्पियन बना। पंजाब ने आज चार पदक जीते जिनमें एक स्वर्ण, एक रजत और दो काँस्य पदक शामिल थे। यह चारों पदक निशानेबाज़ी के अंडर 21 वर्ग में आए। पंजाब द्वारा आज जीते पदकों को मिलाकर अब तक जीते पदकों की संख्या 57 हो गई जिनमें 19 स्वर्ण, 15 रजत और 23 काँस्य पदक शामिल हैं। यह जानकारी खेलो इंडिया गेम्ज़ में पंजाब के स्टेट स्पोट्र्स मैनेजर श्री गुरलाल सिंह रिआड़ ने दी।श्री रिआड़ ने बताया कि गुरनिहाल सिंह गरचा ने अंडर 21 के स्कीट शूटिंग में स्वर्ण पदक जीता। सिमरन ने अंडर 21 के स्कीट शूटिंग में रजत पदक जीता। अभय सिंह सेखों ने अंडर 21 के स्कीट शूटिंग और अर्जुन सिंह चीमा एवं प्रदीप कौर ने अंडर 21 के एयर पिस्टल मिश्रित टीम वर्ग में काँस्य पदक जीते।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.

nine − six =

Most Popular

To Top