संदीप सिंह प्रधानमंत्री मोदी पर 2019 की सबसे बड़ी बायोपिक का निर्माण करेंगे
मुंबई
(हम हिंदुस्तानी)-मुंबई में एक भव्य कार्यक्रम में, पीएम नरेंद्र मोदी
टाइटल वाली 2019 की सबसे बड़ी बायोपिक का पहला पोस्टर लॉन्च किया गया. इस
कार्यक्रम में इंडिया इंक के कैप्टंस, उद्योग और राजनीतिक नेतृत्व के
दिग्गजों ने ने भाग लिया. मुख्यमंत्री श्री देवेंद्र फड़णवीस द्वारा
बायोपिक का पहला पोस्टर जारी किया गया. पीएम नरेंद्र मोदी पर यह बायोपिक
स्वतंत्रता के बाद के सबसे बड़े नेताओं में से एक है. यह कहानी एक चायवाले
से भारत का प्रधानमंत्री बनने की यात्रा को आगे बढ़ाएगा. हिंदी फिल्म
उद्योग के सबसे बहुमुखी अभिनेताओं में से एक विवेकानंद ओबेरॉय पीएम मोदी की
भूमिका निभाएंगे. बायोपिक का निर्माण संदीप सिंह कर रहे है और यह ओमंग
कुमार द्वारा निर्देशित है. मुख्यमंत्री श्री देवेंद्र फड़णवीस ने पोस्टर
का अनावरण करते हुए कहा, “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का व्यक्तित्व बेहद
खास है. मुझे विश्वास है कि प्रधानमंत्री का असली व्यक्तित्व इस फिल्म के
माध्यम से सामने आएगा.” निर्माता संदीप सिंह ने कहा, “हम पिछले तीन वर्षों
से इस प्रोजेक्ट पर काम कर रहे हैं और सबसे महान भारतीय नेताओं में से एक
और एक ऐसा आदमी, जो लाखों लोगों के लिए एक आइकन है, की बायोपिक बनाना हमारे
लिए अविश्वसनीय सम्मान है. एक सप्ताह में यह फिल्म फ्लोर पर चली जाएगी.
फिल्म की शूटिंग उन सभी स्थानों पर की जाएगी जो मोदी जी के जीवन के लिए
महत्वपूर्ण थे.” पीएम नरेंद्र मोदी को देशभर के स्थानों में शूट किया
जाएगा. निर्देशक ओमंग कुमार, निर्माता संदीप सिंह, विवेकानंद ओबेरॉय के साथ
आने वाले हफ्तों में कुछ रेकी करेंगे. फिल्म का पहला शेड्यूल एक पखवाड़े
के भीतर शुरू होने की उम्मीद है. पीएम नरेंद्र मोदी एक बायोपिक है, जो
नरेंद्र दामोदर मोदी की जीवन यात्रा होगी. इसमें उनके जीवन की विनम्र
शुरुआत से लेकर मुख्यमंत्री के रूप में उनके कार्यकाल और अंत में दुनिया के
सबसे बड़े लोकतंत्र के प्रधानमंत्री के रूप में उनके ऐतिहासिक चुनाव तक का
सफर तय करेगी. संदीप सिंह द्वारा निर्मित और बायोपिक मैस्ट्रो ओमंग कुमार
द्वारा निर्देशित, पीएम नरेंद्र मोदी में विवेकानंद ओबेरॉय नरेंद्र मोदी की
भूमिका निभा रहे हैं.