मनोरंजन

शादी की खबरों पर ‘मणिकर्णिका’ एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे ने पहली बार तोड़ी चुप्पी

टीवी एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे अपने काम से ज्यादा अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में बनी रहती है। पिछले कुछ दिनों से लगातार ये खबरें आ रही है कि अंकिता बहुत जल्द अपने बॉयफ्रेंड के साथ शादी के बंधन में बंधने वाली हैं। अब कहानी में नया ट्विट आ गया है लेकिन ये ट्विस्ट किसी और ने नहीं बल्कि अंकिता लोखंडे ने लाया है। मीडिया में चल रही शादी की खबरें के बीच अंकिता लोखंडे ने खुलासा करते हुए कहा- ‘फिलहाल उनका शादी करने का कोई इरादा नहीं है।’बॉम्बे टाइम्स को दिए अपने इंटरव्यू में अंकिता लोखंडे ने आगे कहा- ‘अगर मैं शादी करती तो आपको ज़रूर बताती। सिर्फ बताऊंगी नहीं बल्कि शादी में भी जरुर बुलाऊंगी। मैं अब इस विषय पर कुछ नहीं कहूंगी। लेकिन अभी मेरा शादी करने का कोई प्लान भी नहीं है। मैं अभी सिर्फ और सिर्फ मेरे काम कर ध्यान देना चाहती हूं।बता दें कि बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के साथ ब्रेकअप होने के बाद कुछ समय तक अंकिता लोखंडे सिंगल रही लेकिन अचानक वो बिजनसमैन विकी जैन के साथ लगातार नजर आने लगी। लेकिन अब यह खबर पक्की हो गई है कि अंकिता लोखंडे और विकी जैन एक दूसरे को डेट कर रहे है। वैसे आपको यह भी बता दें, अंकिता लोखंडे या फिर विकी जैन इनदिनों में से किसी ने भी अभी तक खुलकर अपने प्यारा का इजहार मीडिया के सामने नहीं किया है।खैर, आपको बता दें, अंकिता लोखंडे बहुत जल्द अपना बॉलीवुड डेब्यू करने जा रही है। वो कंगना राणावत के साथ ‘मणिकर्णिका: द क्वीन ऑफ झांसी’ में नजर आएंगी। इस फिल्म में उनका रोल झलकारी बाई का होगा। पिछले दिनों अंकिता लोखंडे ने सोशल मीडिया के जरिए फिल्म में अपने लुक की एक तस्वीर शेयर की थी। उनका यह लुक सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया गया था। यह फिल्म इस महीने 25 जनवरी को रिलीज होने जा रही है। उम्मीद है कि दर्शकों को ये फिल्म पसंद आएंगी।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.

18 + twelve =

Most Popular

To Top