खेल

मुंबई एयरपोर्ट पर पहली बार दिखा सानिया मिर्जा के बेटे का चेहरा

भारत की टेनिस सुपरस्टार सानिया मिर्जा को बेटे इजान मिर्जा मलिक के साथ एयरपोर्ट पर देखा गया। इस दौरान सानिया बेहद स्टाइलिश अंदाज में नजर आई। साथ ही उनकी गोद में सोया हुआ उनका बेटा इजान भी बहुत क्यूट लग रहा था।सानिया मिर्जा अपने बेटे के साथ बुधवार की सुबह मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट हुई। इसके बाद अब सोशल मीडिया पर इन दोनों की तस्वीरें काफी पसंद की जा रही हैं।जैसे आपको बता दें, पिछले दिनों जब सानिया मिर्जा बेटे इजान मिर्जा के साथ एयरपोर्ट पर नजर आई थी तब उन्होंने उसका चेहरा पूरी तरह छुपा लिया था। लेकिन इस बार इजान का चेहरा साफ तौर पर दिखाई दिया।सानिया मिर्जा ने पिछले साल अक्टूबर में इजान को जन्म दिया था। इसकी जानकारी सानिया के पति और पाकिस्तान के क्रिकेट खिलाड़ी शोएब मलिक ने खुद दी थी। शोएब मलिक ने सोशल मीडिया पर एक मैसेज पोस्ट करते हुए फैंस को खुशखबर दी थी।इसके बाद सानिया और इजान की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थी। इन तस्वीरों में नजर आ रहा था कि हॉस्पिटल से सानिया अपने बच्चें को घर लेकर जा रही है।शोएब मलिक से शादी करने से पहले सानिया की सगाई बचपन के दोस्त सोहराब मिर्जा से हुई थी। लेकिन इनका ये रिश्ता शादी के बंधन तक नहीं पहुंचा। साल 2010 में सानिया ने शोएब से शादी कर ली।23 अप्रैल 2018 को शोएब ने सानिया की प्रेग्नेंसी की खबर सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए, फैंस को सरप्राइज दिया।बेटे के जन्म से पहले सानिया मिर्जा ने अपना प्रेग्नेंसी पीरियड भी काफी एन्जॉय किया था। उन्होंने बेबी बंप के साथ अपना फोटो शूट भी करवाया था।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.

twenty + nineteen =

Most Popular

To Top