भारत

सोलापुर: पीएम ने करोड़ों रुपए की विकास परियोजनाओं की दी सौगात

पीएम मोदी ने सोलापुर में ‘प्रधानमंत्री आवास योजना’ के अंतर्गत 30,000 मकानों की आधारशिला रखी, साथ ही सोलापुर-तुलजापुर-ओस्‍मानाबाद का नया एनएच-52 भी राष्‍ट्र को समर्पित किया। विकास परियोजनाओं की सौगात देते हुए पीएम ने भूमिगत सीवरेज प्रणाली और दूषित जल शोधन संयंत्र का भी शुभारंभ किया।

इससे पहले, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महाराष्ट्र के सोलापुर में क्षेत्र के लोगों को करोड़ों रुपए के विकास परियोजनाओं की सौगात दी। पीएम मोदी का कार्यक्रम स्थल पर पहुंचने पर भव्य स्वागत किया गया। उन्हें इस दौरान राज्य के विशिष्ट प्रतीक चिन्ह भी प्रदान किए गए। पीएम मोदी ने सड़क परिवहन और संपर्क को प्रोत्‍साहन देते हुए  4 लेन का सोलापुर-तुलजापुर-उस्‍मानाबाद एनएच-211 राष्‍ट्र को समर्पित किया। इससे 4 लेन के उस्‍मानाबाद राजमार्ग से सोलापुर का महाराष्‍ट्र के मराठवाड़ा क्षेत्र से संपर्क सुधर जायेगा। पीएम मोदी ने इस परियोजना की आधारशिला 16 अगस्त 2014 को रखी थी। 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत 30,000 मकान बनाने के लिए आधारशिला रखी। इन घरों से कचरा उठाने वाले, रिक्‍शा चालक, कपड़ा मजदूर, बीडी मजदूर जैसे गरीब बेघर लोग मुख्‍य रूप से लाभान्वित होंगे। परियोजना की कुल लागत 1811.33 करोड़ रूपये है, जिसमें से कुल 750 करोड़ रूपये सहायता रूप में केन्‍द्र और राज्‍य सरकार द्वारा दिये जायेंगे।

प्रधानमंत्री ने स्‍वच्‍छ भारत के अपने मिशन को आगे बढ़ाते हुए सोलापुर में भूमिगत सीवरेज प्रणाली और 3 गंदा जल शोधन संयंत्र राष्‍ट्र को समर्पित किया। इससे शहर का सीवरेज कवरेज बढेगा और शहर की स्‍वच्‍छता में सुधार होगा। नई सीवरेज प्रणाली पुरानी प्रणाली का स्‍थान लेगी और अमृत मिशन के अंतर्गत लागू किये जा रहे ट्रंक सीवर से भी जुड़ेगी।

प्रधानमंत्री ने सोलापुर स्‍मार्ट सि‍टी में क्षेत्र आधारित विकास के अंग के रूप में जल सप्‍लाई और सीवरेज प्रणाली की संयुक्‍त सुधार परियोजना, उजनी बांध से सोलापुर शहर को पेय जल की सप्‍लाई व्‍यवस्‍था मजबूत बनाने और अमृत मिशन के अंतर्गत भूमिगत सीवरेज प्रणाली की आधारशिला भी रखी। स्‍मार्ट सिटी मिशन के अंतर्गत परियोजना की स्‍वीकृत लागत 244 करोड़ रूपये है। इस परियोजना से सेवा डिलिवरी में महत्‍वपूर्ण सुधार होगा और टेक्‍नॉलोजी सक्षम स्‍वास्‍थ्‍य में सुधार होगा।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.

eleven − six =

Most Popular

To Top