खेल

युवा जोश से गुलज़ार ‘खेलों इंडिया यूथ गेम्स 2019’ का आज होगा आगाज़

12 दिवसीय टूर्नामेंट का केंद्रीय युवा एवं खेल मंत्री राज्यवर्धन राठौर और महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस पुणे में उद्धाटन करेंगे। देशभर के करीब 6 हजार खिलाड़ी इस टूर्नामेंट में हिस्सा लेंगे। प्रतियोगिता 9 से 20 जनवरी तक आयोजित होगी। खेलो इंडिया यूथ गेम्स में अंडर 17 और अंडर 21 स्तर के प्रतिभागी हिस्सा लेंगे जो 18 प्रतियोगिताओं में अपना दमख़म दिखाएंगे।

खेलों इंडिया स्कूल गेम्स के बाद अब देश गवाह बनेगा खेलो इंडिया यूथ गेम्स का।राष्ट्रीय स्तर पर देश में खेल क्रांति की एक नई तस्वीर के रूप में सामने आने वाला ये कार्यक्रम एक कदम आगे बढ़कर खेलो इंडिया यूथ गेम्स के रूप में सामने है जिसके रोमांच में देश बुधवार से गोते लगाएगा।और इसके मेज़बान के तौर पर महाराष्ट्र का पुणे शहर होगा।पुणे के श्री शिव छत्रपति स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स में प्रतियोगिता के मुक़ाबले आयोजित होंगे।खेलो इंडिया यूथ गेम्स में अंडर 17 और अंडर 21 स्तर के प्रतिभागी हिस्सा लेंगे जो 18 प्रतियोगिताओं में अपना दमख़म दिखाएंगे।

प्रतियोगिता को लेकर प्रतिभागियों में ज़बरदस्त उत्साह है और उनके मुताबिक ये एक ऐसा प्लेटफॉर्म है जहां उन्हे विश्व स्तर की तैयारी करने का मौका मिलता है।

खेलो इंडिया यूथ गेम्स के माध्यम से जहां एक तरफ युवा प्रतिभा को तराशने का काम सामने है तो वहीं दूसरी तरफ देश के विभिन्न राज्यों के एथलीटों को एक मंच पर लाकर ये कार्यक्रम एक भारत श्रेष्ठ भारत की तस्वीर को भी मज़बूती देने में अपनी एक अलग पहचान बना रहा है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.

2 × five =

Most Popular

To Top