संसार

ब्रिटेन में ब्रेक्जिट समझौते पर आज से बहस होगी शुरू

ब्रिटेन की संसद में प्रधानमंत्री थेरेसा मे के ब्रेक्जिट समझौते पर आज से बहस शुरू होगी,वहीं ब्रेक्जिट समझौते पर संसद में 15 जनवरी को मतदान होगा।

ब्रिटिश सांसद 15 जनवरी को प्रधानमंत्री थेरेसा मे की ब्रेक्सिट डील पर 15 जनवरी को वोट करेंगे।  इस मुद्दे पर काफी लंबे समय से चली बातचीत के बाद सांसद यूरोपीय यूनियन से ब्रिटेन के बाहर निकलने के समझौते पर वोटिंग करेंगे। प्रधानमंत्री मे ने हाउस ऑफ कॉमन्स में विपक्ष के विरोध को देखते हुए पिछले महीने वोटिंग टाल दी थी लेकिन अब वोटिंग के लिए 15 जनवरी की तारीख पक्की कर दी गई है। इससे पहले आज से इस मुद्दे पर पांच दिन तक सदन में बहस चलेगी। प्रधानमंत्री थेरेसे मे को अब भी विपक्ष के साथ ही अपनी कंजर्वेटिव पार्टी के सांसदों को भी ब्रेक्जिट का समर्थन करने के लिए समझाने में कड़ी मशक्कत करनी पड़ रही है। 

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.

nineteen + seventeen =

Most Popular

To Top