कांग्रेस नेता सोनिया गांधी के दामाद रॉबर्ट वाड्रा की मुसीबत और बढ़ गई है. प्रवर्तन निदेशालय ने वाड्रा से कथित तौर पर जुड़ी एक कंपनी के खिलाफ धनशोधन का मामला दर्ज किया है.
हरियाणा के गुड़गांव में 2008 में भूमि सौदों में संदिग्ध वित्तीय एवं अन्य गड़बड़ियों के संबंध में यह मामला दर्ज किया गया है. ईडी ने धनशोधन रोकथाम कानून (पीएमएलए) के तहत एक प्राथमिकी दर्ज की है. ताजा मामला पिछले साल दिसंबर में वाड्रा से जुड़े तीन लोगों पर ईडी की छापेमारी के बाद दर्ज किया गया है.