खेल

सिडनी टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया पर फॉलोआन का ख़तरा

सिडनी टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया पर अभी भी फॉलोआन का खतरा बरकरार है. टीम के आधे से ज्यादा खिलाड़ी पवेलियन लौट चुके हैं. तीसरे दिन का खेल खत्म तक ऑस्ट्रेलिया ने 6 विकेट खोकर बनाए 236 रन बनाए हैं.

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले जा रहे सिडनी टेस्ट के तीसरे दिन ऑस्ट्रेलिया ने अपने दूसरे दिन के स्कोर 24 रन से आगे खेलना शुरू किया. उस्मान ख्वाजा 27 रन बनाकर कुलदीप यादव की गेंद पर पुजारा द्वारा कैच आउट हो गए. लंच के बाद मार्कस हैरिस को  जडेजा ने बोल्ड कर पवैलियन दिया उन्होंने 79 रन की पारी खेली. शॉन मार्श भी जडेजा का शिकार बने.

मार्नस लाबुशाने ने अच्छे हाथ दिखाते हुए 38 रन की उपयोगी पारी खेली, उन्हें शमी ने रहाणे के हथों कैच आउट कराया. खराब रोशनी के कारण खेल को कुछ देर के लिए रोकना पड़ा. तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक ऑस्ट्रेलिया ने 6 विकेट के नुकसान पर 236 रन बना लिए हैं.

इससे पहले भारत ने दूसरे दिन अपनी पहली पारी 7 विकेट पर 622 रन बनाकर घोषित की थी. ऋषभ पंत ने नाबाद 159 रन की पारी खेली, जबकि चेतेश्वर पुजारा ने 193 रन बनाए.

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.

2 × four =

Most Popular

To Top