बीजिंग। चीन में आज सीरियल किलर गाओ चेंगयोंग को
मृत्युदंड दे दिया गया। सीरियल किलर 54 साल के गाओ चेंगयोंग ने 11 महिलाओं
की हत्या और दुष्कर्म किया था। गाओ चेंगयोंग को चीन का ‘जैक द रिपर’ भी कहा
जाता है। गाओ चेंगयोंग ज़्यादातार अकेली युवतिओं को अपना शिकार बनाता था।
गाओ चेयोंग को पिछले साल मार्च में चीन के गांसु प्रांत की एक अदालत ने मौत
की सजा सुनाई थे। उसक पर हत्या, दुष्कर्म, लूटपाट के कई मामले दर्ज थे।
कैसे चुनता था अपना शिकार:-गाओ
चेंगयोंग 1988 से 2004 के बीच 11 हत्या की थी। वो लाल कपड़े पहने महिलाओं
और युवतियों का अपना शिकार बनाता था। वो महिलाओं का पीछा करता हुआ उनके घर
तक पहुंच जाता और अकेले में उनके साथ दुष्कर्म करने के बाद उनकी बड़े ही
नृशंस तरीके से उनकी हत्या कर देता था। हत्या के बाद वो मृतक के शरीर को
बुरी तरह से शत -विक्षत कर देता था। उसकी शिकार ज़्यादातर युवतियां थी,जिनकी
उम्र 20 साल के आस -पास थी। गाओ चेंगयोंग द्वारा शिकार सबसे काम उम्र की
लड़की की उम्र केवल 8 साल थी। पुलिस ने गाओ चेंगयोंग को उसके पहले अपराध के
28 साल बाद 2016 में गिरफ्तार किया था। गाओ ने पुलिस के सामने अपने सभी
जुर्म कबूल किए थे। इसके बाद कोर्ट ने उसको मृत्युदंड की सज़ा सुनाई थी। चीन
के सुप्रीम कोर्ट ने भी उसको मृत्यदंड की सज़ा सुनाई।
कैसे आया पुलिस से हाथ:-2004
में चीन के पुलिस ने सीरियल किलर का सुराग देने वाले के लिए भारी -भरकम
चीन इनाम की घोषणा की गई। पुलिस ने गांसु प्रांत में हो रही महिलाओं की के
हत्यारे का सुराग देने वाले का सुराग देने वाले को 2 लाख युआन देने का एलान
किया। पुलिस ने इस सीरियल किलर को गिरफ्तार करने के लिए बहुत बड़ा अभियान
चलाया। इस दौरान करीब फिंगरप्रिंट और डीएनए की जांच की गई। गाओ-चेंगयोंग की
गिरफ्तारी के पीछे बड़ी रोचक घटना है , पुलिस ने उसके रिश्तेदार को एक छोटे
अपराध में गिरफ्तार किया। डीएनए की जांच के दौरान उसका डीएनए गांसु में
हुयी हत्यास्थल से मिले डीएनए से मैच कर गया। उसके आधार पर जांच को आगे
बढ़ाया गया। इस सुराग के बदौलत पुलिस ने गाओ चेंगयोंग को गिरफ्तार किया।
जैक द रिपेर से तुलना:-गाओ
चेंगयोंग को जैक द रिपर का नाम क्यों दिया गया। जैक द रिपर ब्रिटेन के
इतिहास का कुख्यात हत्यारा था। 1888 में उसने ब्रिटेन में बड़ी संख्या में
महिलाओं के साथ दुष्कर्म के बाद हत्या कर दी थी। गाओ-चेंगयोंग भी जैक द
रिपेयर के तरह युवतियों की हत्या करता था और हत्या करने के बाद उनके शवों
को बुरी तरह से शत-विक्षत कर देता था। इसी आधार पर गाओ चेंगयोंग को चीन के
जैक द रिपर का नाम दिया गया।