जाने-माने फिल्मकार मृणाल सेन का 95 साल की उम्र में निधन हो गया। पद्मभूषण से सम्मानित सेन ने बंगाली सिनेमा को विश्व पटल पर पहचान दिलाई। मृणाल सेन के निधन पर राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सेन के दुख व्यक्त किया।
मशहूर फिल्मकार मृणाल सेन का आज निधन हो गया है। वो 95 साल के थे। उन्हें ‘पद्म विभूषण’ और ‘दादा साहब फाल्के’ पुरस्कार प्रदान किया गया था। 1955 में मृणाल सेन ने अपनी पहली फीचर फिल्म ‘रातभोर’ बनाई। उनकी अगली फिल्म ‘नील आकाशेर नीचे’ ने उनको स्थानीय पहचान दी और उनकी तीसरी फिल्म ‘बाइशे श्रावण’ ने उनको अन्तर्राष्ट्रीय प्रसिद्धि दिलाई। उनकी अधिकतर फ़िल्में बांग्ला भाषा में है। मृणाल सेन का जन्म 14 मई 1923 में फरीदपुर नामक शहर में में हुआ था। मृणाल दा ने 80 वर्ष की उम्र में 2002 में अपनी आखिरी फिल्म आमार भुवन बनाई थी