व्यापार

आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल एएमसी ने लॉन्च की नई स्कीम, जानिए आपके लिए क्या है खास

नई दिल्ली। आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल एएमसी ने नई स्कीम लॉन्च की है। आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल इंडिया अपॉर्चुनिटीज फंड के नाम वाले इस स्कीम में वही लोग निवेश कर सकते हैं जो औसत से अधिक जोखिम ले सकते हैं और बाजार की अस्थिरता को नजरअंदाज कर सकते हैं। यह न्यू फंड ऑफर (एनएफओ) निवेश के लिए 26 दिसंबर को खुल गया है। यह 9 जनवरी को बंद हो जाएगा। यह ओपन-एंडेड इक्विटी म्यूचुअल फंड स्कीम है। इस स्कीम में एकमुश्त या सिस्टेमैटिक इंवेस्टमेंट प्लान (सिप) के जरिए निवेश किया जा सकता है।
क्या है एनएफओ?:-एनएफओ किसी एसेट मैनेजमेंट कंपनी की नई स्कीम होती है। इसके जरिए कोई म्यूचुअल फंड कंपनी शेयरों, सरकारी बॉन्ड जैसे इंस्ट्रूमेंट में निवेश करने के लिए निवेशकों से पैसे जुटाती है।
क्या होता है ओपन-एंडेड फंड?:-आपको बता दें एक म्यूचुअल फंड योजना को उसकी परिपक्वता अवधि के आधार पर ओपेन या क्लोज-एंडेड योजना के रूप में वर्गीकृत किया जा सकता है। एक निवेशक के रूप में आप इन दोनों में से किसी का भी चुनाव कर सकते हैं। ओपेन एंडेड फंड या स्कीम का मतलब है कभी भी जरूरत के हिसाब से यूनिट को खरीद या बेच सकते है। इस तरह की योजनाओं की निश्चित अवधि नहीं होती है। बाजार में भी क्लोज एंडेड फंड की तुलना में ओपेन एंडेड फंड ज्यादा हैं। जब बाजार में ओपेन एंडेड फंड उपलब्ध हैं तो निवेशकों को बड़े पैमाने पर निवेश के मौके मिलते हैं।हाल में आई मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक रिटेल निवेशक लगातार म्युचुअल फंड में निवेश कर रहे हैं। इस वित्तवर्ष के शुरुआती 8 महीनों में 95 लाख नए फोलियो बने हैं। नवंबर अंत तक म्युचुअल फंड फोलियों की संख्या 6.5 करोड़ तक पहुंच गई है। सेबी के आंकड़ों के मुताबिक फिलहाल 42 म्युचुअल फंड कंपनियां हैं।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.

1 × 5 =

Most Popular

To Top