संसार

थाईलैंड की गुफा से खिलाड़ि‍यों को निकालने वाले ब्रिटिश गोताखोर होंगे सम्मानित

लंदन। थाईलैंड की गुफा में बाढ़ में फंसी जूनियर फुटबॉल टीम को बचाने में मदद करने वाले ब्रिटिश गोताखोरों के दल को ब्रिटेन के पारंपरिक नववर्ष सम्मानों से नवाजा गया है। इसकी घोषणा शुक्रवार को की गई।चार गोताखोरों को असाधारण बहादुरी तथा तीन अन्य को सर्वश्रेष्ठ ऑर्डर ऑफ द ब्रिटिश एंपायर (एमबीई) सम्मान से नवाजा गया। गुफा में फंसे बच्चों और कोच तक सबसे पहले पहुंचने वाले गोताखोरों रिचर्ड स्टैंटन और जॉन वॉलेंथन को देश का दूसरा सर्वश्रेष्ठ वीरता पुरस्कार जॉर्ज मेडल दिया गया। साथी गोताखोरों क्रिस्टोफर ज्यूल और जैसन मैलिसन को क्वींस गैलेंट्री मेडल दिया गया। जोशुआ ब्रैचली, कोनोर रो और वेर्नोन अन्सवर्थ को मेंबर ऑफ द मोस्ट एक्सिलेंट ऑर्डर ऑफ द ब्रिटिश एंपायर (एमबीई) से सम्मानित किया गया।थाईलैंड में 23 जून को अंडर-16 टीम के 12 खिलाड़ी और कोच थाम लुआंग गुफा में बाढ़ में फंस गए थे। उन्हें बचाने के लिए कई देशों ने अभियान में सहयोग दिया था। 10 जुलाई को सभी खिलाडि़यों और टीम के कोच को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया था।
ट्विगी को मिला डैमहुड अवार्ड:-पूर्व सुपर मॉडल ट्विगी को डैमहुड पुरस्कार दिया गया। ट्विगी के नाम से मशहूर लेस्ली लॉसन (69) को यह पुरस्कार फैशन में सेवाओं के लिए दिया गया। हॉलीवुड निर्देशक क्रिस्टोफर नोलान को फिल्मों में सेवा के लिए सीबीई (कमांडर ऑफ द मोस्ट एक्सिलेंस ऑर्डर ऑफ द ब्रिटिश एंपायर), जबकि ब्रेग्जिट समर्थक सांसद जॉन रेडवुड को नाइटहुड सम्मान से नवाजा गया। ‘डॉउनटाउन एबी’ के अभिनेता जिम कार्टर, बेस्ट सेलिंग लेखक फिलिप पुलमैन और कॉमेडी समूह मोंटी पाइथॉन के सदस्य माइकल पैलिन को भी सम्मानित किया गया।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.

1 + 13 =

Most Popular

To Top