चंडीगढ़ – पंजाब में हो रहे 13276 पंचायतों के चुनाव के लिए नामांकन पत्र दाखि़ल करने की अंतिम तारीख़ 19 दिसंबर तक सरपंचों के पदों के लिए कुल 48111 नामांकन पत्र दाखि़ल हुए, जबकि पंचों के पदों के लिए कुल 1,62,383 नामांकन पत्र दाखि़ल हुए।राज्य चुनाव कमिशनर, पंजाब के प्रतिनिधि ने बताया कि नामांकन वापिस लेने की आखिऱी तारीख़ 21 दिसंबर है। इसी दिन उम्मीदवारों को चुनाव निशान भी अलॉट किये जाएंगे। वोट 30 दिसंबर 2018 को प्रात:काल 8 से शाम 4 बजे तक पड़ेंगे और इसी दिन वोट पडऩे के बाद गिनती होगी। उन्होंने कहा कि राज्य की 13276 पंचायतों के लिए इतने ही सरपंच और 83831 पंच चुने जाएंगे। प्रवक्ता ने आगे बताया कि पंजाब में कुल 1,27,87395 रजिस्टर्ड वोटर हैं, जिनमें 6688245 पुरुष, 6066245 महिलाएं और 97 वोटर तीसरे लिंग के हैं। कमीशन द्वारा 17268 चुनाव बूथ स्थापित किये गए हैं और 86340 कर्मचारियों को चुनाव ड्यूटी पर लगाया जायेगा। प्रवक्ता ने आगे बताया कि सरपंच का चुनाव लड़ रहे उम्मीदवार के लिए ख़र्च की सीमा 30 हज़ार और पंच का चुनाव लडऩे वालों के लिए 20 हज़ार रुपए तय की गई है।