भारत

राजस्थान में प्रचार चरम पर

भाजपा अध्यक्ष अमित शाह आज राजस्थान में करेंगे चुनाव प्रचार, कई रैलियों को करेंगे संबोधित, कांग्रेस ने राजस्थान के लिए जारी किया घोषणा पत्र।

कांग्रेस ने आज राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए अपना घोषणा पत्र जारी कर दिया। कांग्रेस ने इसे जन घोषणा पत्र नाम दिया है। अपने घोषणा-पत्र में 400 से ज्यादा घोषणाओं के जरिए पार्टी ने हर वर्ग को लुभाने की कोशिश की है। जिसमें सत्ता में आने के दस दिन के भीतर ही किसानों का कर्ज माफ करने का वादा भी शामिल है। इसके अलावा बुजुर्ग किसानों को पेंशन, बेरोजगारों को साढ़े तीन हजार रुपये भत्ता समेत महिलाओं को आजीवन शिक्षा मुफ्त में देने का वादा भी किया गया है।

राज्य की 200 सीटों के लिए सात दिसंबर को मतदान होना है। भाजपा राजस्थान के लिए अपना घोषणापत्र मंगलवार को ही जारी कर चुकी है।

और तेलंगाना में भी चुनाव प्रचार ज़ोरों पर हैं। सभी राजनीतिक दल अपने अपने उम्मीदवारों की जीत सुनिश्चित करने के लिए पूरी ज़ोर आज़माइश कर रहे हैं। आज भाजपा ने राज्य चुनाव के लिए अपना घोषणापत्र जारी किया

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.

5 × three =

Most Popular

To Top