फिल्मनिर्माता मेघना गुलजार का कहना है कि अभिनेत्री आलिया भट्ट ने फिल्म ‘राजी’ में भारतीय जासूस सहमत खान के अपने किरदार से सिनेमा में अपने लिए नई लकीर खींच दी है। मेघना ने ई-मेल के माध्यम से आईएएनएस को बताया, “आलिया ने फिल्म में कई चुनौतीपूर्ण दृश्य दिए। आपके एक्शन कहने से पहले वह कांपेगी लेकिन जैसे ही कैमरा चालू होगा तो आप उनमें से एक कलाकार को हर चीज पर काबू करते हुए देखेंगे। उन्होंने खुद के लिए अभिनय में नई लकीर खींच दी है।”मेघना ने स्वीकार किया कि सहमत के लिए आलिया ही उनकी पहली पसंद थी और वह किसी और को यह किरदार निभाते हुए नहीं देखना चाहती थीं। उन्होंने कहा, “मैं किसी और को उनका किरदार निभाते हुए नहीं देख सकती। अगर वह फिल्म नहीं करती तो मुझे नहीं लगता कि यह बन पाती। अलिया की अतिसंवेदनशीलता, नाजुकपन किरदार के लिए बिल्कुल फिट था, जैसा कि मैंने सोचा था। मुझे खुशी है कि उन्होंने उस विश्वास को किरदार में उतारा और जिंदगी में लेकर आईं।” ‘राजी’ का शनिवार रात को जी सिनेमा पर प्रीमियर होने जा रहा है।बता दें, फूड डिलीवरी मंच उबर ईट्स ने अभिनेत्री आलिया भट्ट को अपना ब्रेंड एंबेसडर बनाने की घोषणा की है। भारत पहला ऐसा देश है जहां कंपनी ने ब्रांड एंबेसडर नियुक्त किया है। आलिया ने एक बयान में कहा, “मेरे कामकाजी घंटे और योजनाएं बदलती रहती हैं। इसलिए जो मेरी तमन्ना रहती है कि मुझे जो भी चाहिए वह आजादी/लचीलापन एक बटन पर उपलब्ध हो। यह चमत्कार जैसा प्रतीत होता है। मैं उबर ईट्स जैसे एक युवा, नवाचार और ओजस्वी ब्रांड के साथ जुड़कर काफी खुश हूं।”इसके अलावा आलिया भट्ट ने लक्स गोल्डन रोज अवॉर्ड्स 2018 के मौके पर अपनी और रणबीर कपूर की शादी की अफवाहों के बीच स्पष्ट कर दिया है कि उनके प्रशंसकों व शुभचिंतकों को उनकी शादी के लिए इंतजार करना पड़ेगा। ऐसी खबरें हैं कि आलिया अभिनेता रणबीर कपूर के साथ 2019 में शादी के बंधन में बंधने वाली हैं। जबकि आलिया ने कहा कि अभी लोगों को इंतजार करना पड़ेगा।