पंजाब

भारत के साथ संबंधों में सुधार के लिए पाकिस्तान की सेना पर नियंत्रण रखने की ज़रूरत- कैप्टन अमरिन्दर सिंह

आई.एस.आई द्वारा उकसाने की कोशिशों के बावजूद आतंकवाद के पुन: पैदा होने की संभवाना रद्द
चंडीगड़ – पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने कहा कि भारत और पाकिस्तान के बीच सम्बन्ध तब तक नहीं सुधर सकते जब तक पाकिस्तान में सेना पर नियंत्रण नहीं रखा जाता। मुख्यमंत्री ने कहा कि इमरान ख़ान या अन्य कोई ख़ान उतनी देर कुछ भी नहीं कर सकता जितनी देर वहां सेना पर काबू नहीं पाया जाता क्योंकि भारत के साथ लगातार तनाव जारी रहने के पीछे पाकिस्तान सेना के अपने संकुचित हित हैं। शुक्रवार को एक प्रसिद्ध मीडिया हाउस द्वारा आयोजित साहित्य मेले पर बोलते हुए कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने कहा कि पाकिस्तान के लोग कुल मिला कर भारत के साथ शांति चाहते हैं जबकि वहां से सेना अलग तरह का महसूस करती है। उन्होंने कहा कि अपने मुख्यमंत्री के कार्यकाल के दौरान उन्होंने कुछ हद तक दोनों देशों में संबंधों को घनिष्ठ बनाया गया था और उन्होंने भारत -पाकिस्तान के दोनों पंजाबों की खेल को सफलतापूर्वक आयोजित करवाया था। उन्होंने दु:ख प्रकट किया कि दोनों देशों के संबंधों में फिर खटास आ गई है। उन्होंने इस लिए पाकिस्तान की सेना पर दोष लगाया। एक अन्य सवाल के जवाब में मुख्यमंत्री ने कहा कि चाहे पाकिस्तान की आई.एस.आई पंजाब में उकसाहट पैदा करने की लगातार कोशिश कर रही है परन्तु उनको नहीं लगता कि राज्य में आतंकवाद फिर पैदा हो सकेगा। उन्होंने कहा कि पंजाब के लोग शान्ति चाहते हैं और उनके सूबे को आंतकवाद को अहसास है। उन्होंने कहा कि चाहे सूबे के नौजवानों में बेरोजगारी के कारण परेशानी है परन्तु उनकी सरकार ने गौरवमयी प्रोग्राम ‘घर -घर नौकरी ’ बनाया है और यह अपने नतीजे दिखाने लग पड़ा है। उन्होंने बताया कि पिछले 18 महीनों के दौरान सूबे में तकरीबन 4.5 लाख नौजवानों को रोजग़ार दिया गया है। मुख्यमंत्री ने बताया कि उनकी सरकार ने कुल मिला कर नशे की समस्या पर काबू पा लिया है परन्तु उन्होंने यह भी माना कि यह समस्या ऐसे पूरी तरह ख़त्म नहीं हुई। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार नशे की सप्लाई को रोकने के लिए सभी कदम उठा रही है और नशे में फंसे लोगों का पुनर्वास किया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि पंजाब में हेरोइन की तस्करी समूचे देश से जा रही है और हाल ही में पुलिस ने इस की एक खेप पकड़ी है। यह खेप गुजरात के मनदावी से आई थी जिससे स्पष्ट होता है कि सूबे में अस्थिरता पैदा करने के लिए क्रमवार खेल खेला जा रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि वह सूबे में ऐसा नहीं होने देंगे और उनकी सरकार नशे के व्यापारियों और डीलरों के विरुद्ध मुहिम जारी रखेगी। एक सवाल के जवाब में मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार के धार्मिक ग्रंथों की बेअदबी के लिए उम्र कैद की सज़ा के फ़ैसले को पाकिस्तान के बेअदबी के कानून के साथ समानरूपता के तौर पर दिखाना बिल्कुल भी सही नहीं है। उन्होंने कहा कि अगर कोई यह सोचता है कि वह गुरू ग्रंथ साहिब, बाईबल, कुरान या किसी अन्य धार्मिक ग्रंथ को जला कर बेअदबी करके भाग सकता है तो हम उसे ऐसा नहीं करने देंगे और उसे इस घृणित कार्य का मूल्य चुकाना ही पड़ेगा। वर्ष 2019 के लोक सभा मतदान में कांग्रेस की संभावनाओं के सम्बन्ध में मुख्यमंत्री ने कहा कि पार्टी अपने फिर उत्थान के रास्ते पर चल रही है और यह केंद्र में आगामी सरकार बनाऐगी। उन्होंने कहा कि कुल हिंद कांग्रेस कमेटी के प्रधान राहुल गांधी प्रधानमंत्री के लिए पार्टी की पसंद होंगे। उनको निजी तौर पर भरोसा है कि पार्टी प्रधान, प्रधानमंत्री के तौर पर सफल होंगे। मुख्यमंत्री ने पाँच सूबों में हो रहे मतदान में भी कांग्रेस की जीत की बात कही। हाल ही में तुर्की के दौरे के दौरान गैलीपोली के हैलस और तुरकिश स्मारक में भारतीय सैनिकों समेत राष्ट्रमंडल के शहीद हुए सैनिकों को श्रद्धाँजलि भेंट करने का जि़क्र करते हुए कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने दु:ख प्रकट किया कि पहले विश्व युद्ध के दौरान भारतीय सैनिकों द्वारा दिखाऐ गए अथाह हौंसले और मिसाली बहादुरी के बावजूद उनको मुख तौर पर मान्यता नहीं मिली। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस युद्ध में तकरीबन 74 हज़ार भारतीय सैनिकों ने शहादत प्राप्त की थी और 67 हज़ार जख्मी हुए थे परन्तु उनके महान बलिदान को कुल मिला कर भुला दिया गया है। एक अन्य सवाल के जवाब में मुख्यमंत्री ने कहा कि दिल्ली के प्रदूषण के लिए पंजाब जि़म्मेदार नहीं है। यहाँ तकरीबन पूरा वर्ष ही पश्चिमी हवाएँ चलती हैं। अगर दिल्ली के प्रदूषण के लिए पराली को जलाये जाना जि़म्मेदार है तो चंडीगढ़ की हवा भी प्रदूषित होनी चाहिए।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.

20 + nineteen =

Most Popular

To Top