सोमालिया में एक रेस्तरां और कॉफी की दुकान में आत्मघाती बम विस्फोट हुए, जिनमें कम से कम 16 व्यक्ति मारे गए और 20 घायल हो गए
पुलिस ने बताया कि आत्मघाती हमलावर दक्षिण-पश्चिम बैदुआ शहर में दो जगहों पर गया और उसने कुछ मिनट के भीतर खुद को उड़ा दिया। ये विस्फोट राजधानी मोगादिशु में पांच सौ से ज्यादा लोगों के मारे जाने की पहली बरसी के एक दिन पहले हुआ। एक साल पहले सोमालिया में इस हिंसा के पीछे इस्लामिक समूह अलशबाब का हाथ था।अलशबाब अल कायदा का एक गुट है जो मोगादिशु में अंतर्राष्ट्रीय समर्थित सोमाली सरकार का तख्ता पलटने की लड़ाई लड़ रहा है।