संसार

लापता पत्रकार मामले में अमेरिका और सउदी अरब के बीच ज़ुबानी जंग

वाशिंगटन पोस्ट के लापता पत्रकार जमाल खाशोज्जी को लेकर अमेरिका और सउदी अरब के बीच ज़ुबानी जंग हुई तेज़। सउदी अरब ने कहा, वो अमेरिका के किसी भी कदम के खिलाफ करेंगे कार्यवाही। यूरोपीय संघ ने भी मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की।

ब्रिटेन, फ्रांस और जर्मनी ने पत्रकार जमाल खाशोज्जी के गायब होने की विश्वसनीय जांच की मांग करते हुए कहा है कि इस मामले में सच सामने आना चाहिए। लंदन में विदेश कार्यालय से जारी संयुक्त वक्तव्य में, ब्रिटेन, फ्रांस और जर्मनी के विदेश मंत्री ने कहा कि सऊदी पत्रकार के गायब होने के लिए जो भी जिम्मेदार है, उसकी जानकारी सामने आनी चाहिए। वॉशिंगटन पोस्ट के पत्रकार खाशोज्जी, 2 अक्तूबर को इस्तांबुल के सऊदी वाणिज्य दूतावास में प्रवेश करने के बाद गायब हो गए।

तुर्की अधिकारियों का मानना है कि सऊदी मिशन के अंदर खाशोज्जी की मौत हो गई थी। इस मामले में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पहले ही कह चुके हैं अगर पत्रकार खाशोज्जी की हत्या की बात सही निकली तो सऊदी अरब को बहुत गंभीर परिणाम भुगतने होंगे। उधर सऊदी अरब ने अमेरिका के आरोंपो को खारिज करते हुए कल चेतावनी दी कि वह खाशोगी के लापता होने पर उसके तेल व्यापार पर लगाए गए किसी भी प्रतिबंध का जवाब देगा।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.

ten − five =

Most Popular

To Top