खेल

भारतीय महिला हॉकी टीम एशियन गेम्स के फाइनल में

भारतीय महिला हॉकी टीम ने एशियन गेम्स 2018 में इतिहास रच दिया है। सेमीफाइनल मुकाबले में चीन को हराकर भारत ने 20 साल बाद एशियन गेम्स के फाइनल में अपनी जगह पक्की की है। गुरजीत कौर के गोल की बदौलत भारतीय महिला हॉकी टीम ने बुधवार को एशियन गेम्स 2018 में इतिहास रच दिया है। 18वें एशियाई खेलों के11वें दिन भारत ने महिला हॉकी के सेमीफाइनल मुकाबले में तीन बार की एशियन चैंपियन चीन को 1-0 से हरा दिया है। इसके साथ ही भारत 20 साल बाद एशियन गेम्स के फाइनल में अपनी जगह बनाई है। इससे पहले भारत ने साल 1998 एशियन गेम्स के फाइनल में जगह बनाई थी। इस इवेंट में भारत का फाइनल मुकाबला जापान के साथ 31 अगस्त को होगा।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.

2 × one =

Most Popular

To Top