पंजाब

पंजाब सरकार द्वारा ख़ून के रिश्तों में जायदाद तबदील करने वालों को एक वर्ष में 5000 करोड़ रुपए का फ़ायदा – सरकारिया

 वित्तीय वर्ष 2017 -18 में हुई 1.50 लाख से ज़्यादा रजिस्टरियां

 परिवार में रजिस्टरी तबदीली का खर्चा सिफऱ् 900 रुपए – विन्नी महाजन

चंडीगढ़,

पंजाब सरकार द्वारा ख़ून के रिश्तों में जायदाद तबदील करने वालों को दी गई छूटों के कारण लोगों को एक वर्ष के दौरान 5000 करोड़ रुपए का फ़ायदा हुआ है। राजस्व मंत्री श्री सुखबिन्दर सिंह सरकारिया ने बताया कि पिछले एक वर्ष में पंजाब में डेढ़ लाख से भी ज़्यादा रजिस्टरियाँ ख़ून के रिश्तों में तबदील की गई हैं जिस स्वरूप लोगों को स्टैंप ड्यूटी, रजिस्टरी फीस वग़ैरा से मिली छूट के कारण तकरीबन 5000 करोड़ रुपए का लाभ पहुँचा है।  राजस्व मंत्री ने बताया कि पंजाब सरकार द्वारा लोगों को सुविधा देते हुए पति -पत्नी, बहन -भाई, बच्चे और माता-पिता, दादा -दादी और पोते -पोतियाँ, नाना -नानी और दोहते -दोहतियों के आपस में जायदाद तबदील करने पर किसी प्रकार की कोई स्टैंप ड्यूटी /फीस या अन्य सैस आदि अदा नहीं करना पड़ता। उन्होंने बताया कि वित्तीय वर्ष 2017 -18 के दौरान जो कोई जायदादें पारिवारिक सदस्यों द्वारा आपस में तबदील की गई हैं उनकी कीमत 36 हज़ार करोड़ रुपए से ज्यादा बनती है।  जि़क्रयोग्य है कि यदि बनती फीस और स्टैंप ड्यूटी आदि अदा करके इन जायदादों की रजिस्टरियाँ की जाती तो लोगों का इस पर 5000 करोड़ रुपए के करीब ख़र्च आना था और यह पैसा सरकारी खजाने में जमा होना था। जिलों से मिली जानकारी के अनुसार मोहाली, लुधियाना, बठिंडा, अमृतसर, रोपड़ और पटियाला में क्रमवार 4907, 16001, 9813, 8841, 2779 और 12685 रजिस्टरियाँ ख़ून के रिश्तों में तबदील हुई हैं जबकि बाकी जिलों सहित यह संख्या 1.50 लाख से भी ज़्यादा बनती है।  अतिरिक्त मुख्य सचिव -कम -वित्त कमिशनर राजस्व श्रीमती विन्नी महाजन ने बताया कि परिवार में (ख़ून के रिश्तों में) जायदाद तबदील करने पर कोई अष्टाम फीस या सैस अदा नहीं करना पड़ता। जबकि दूसरे मामलों में जायदाद की खरीद के समय पर रजिस्टरी करवाने के लिए 5 प्रतिशत अष्टाम ड्यूटी, 1 प्रतिशत इन्नफरास्टरकचर सैस बतौर एडीशनल अष्टाम, 1 प्रतिशत रजिस्टरी फीस और 1 प्रतिशत पी.आई.डी.बी. फीस वग़ैरा अदा करनी पड़ती हैं। ख़ून के रिश्तों में जायदाद तबदीली के मौके यह बिल्कुल मुफ़्त हैं।  उन्होंने बताया कि परिवार में जायदाद की आपसी तबदीली में 100 रुपए पेस्टिंग फीस, 500 रुपए कंप्यूटर फीस और 300 रुपए इंतकाल फीस सहित कुल 900 रुपए का खर्चा आता है। उन्होंने स्पष्ट किया कि रजिस्टरी चाहे 1 मरले की हो या 100 एकड़ की, यह खर्चा सिफऱ् 900 रुपए ही अदा करना होगा।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.

three + 5 =

Most Popular

To Top