मनोरंजन

जिंदगी के हर एक पल को जी रही हैं सोनाली बेंद्रे, कैंसर के इलाज के चलते बदल गया है पूरा लुक

बॉलीवुड अदाकारा सोनाली बेंद्रे इस समय न्यूयॉर्क में कैंसर का इलाज करा रही हैं। कुछ हफ्ते पहले ही उन्होंने सोशल मीडिया पर अपनी इस बीमारी के बारे में जानकारी दी थी, जिसके बाद उनके सभी फैंस निराश हो गए थे। सोनाली अपने सभी फैंस और दुनियावालों के लिए समय-समय पर सकारात्मक संदेश भेजती रहती हैं। कुछ समय पहले बाल छोटे करवाते हुए सोनाली का वीडियो सामने आया था और आज उन्होंने अपनी ऐसी तस्वीर सोशल मीडिया पर पोस्ट की है, जिसको देख आपकी आंखों में आंसू आ जाएंगे। हालांकि सोनाली बेंद्रे ने तस्वीर के साथ जो संदेश दिया है, वो आपको कुछ सुकून जरूर देगा।सोनाली बेंद्रे ने जो तस्वीर सोशल मीडिया पर पोस्ट की है, उसमें वो अपने बाल पूरी तरह से कटवाए हुए नजर आ रही हैं। उनके साथ उनकी खास दोस्त सुजैन खान और गायत्री ओबराय एक बेंच पर बैठी हुई हैं।सोनाली बेंद्रे अपनी इस तस्वीर के साथ लिखती हैं, ‘यह मैं हूं। और मैं इस समय काफी खुश हूं। जब मैं लोगों को यह कहती हूं तो वो मुझे अजीब तरह से देखते हैं लेकिन यह सच है और मैं आपको बताना चाहती हूं कि ऐसा क्यों ? मैं अब अपनी जिंदगी के हर एक लम्हे को जी रही हूं। मैं हर उस मौके की तलाश में रहती हूं जब मैं खुश हो सकूं। हां, जिंदगी में कुछ ऐसे भी पल आते हैं जब मैं दर्द से गुजरती हूं और कमजोर महसूस करती हूं लेकिन मैं वो ही करती हूं जो मुझे अच्छा लगता है। मैं उन लोगों के साथ वक्त बिताती हूं, जिनसे मैं प्यार करती हूं। इससे मुझे खुशी मिलती है।’‘मैं अपने दोस्तों का शुक्रिया अदा करती हूं कि वो ऐसे समय में मेरी हिम्मत बढ़ा रहे हैं और ऐसे समय में मेरी मदद कर रहे हैं। मेरे दोस्त समय निकालकर मुझसे मिलने आ रहे हैं, कॉल कर रहे हैं, मैसेज भेज रहे हैं और मुझे वीडियो चैट कर रहे हैं। एक तरह से मैं किसी भी पल अकेला महसूस नहीं करती हूं। मैं अपने सभी दोस्तों को धन्यावद कहती हूं कि वो अपनी दोस्ती पूरे मन से निभा रहे हैं। मैं तुम जैसे दोस्तों को पाकर काफी खुश हूं।’

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.

3 × 5 =

Most Popular

To Top