व्यापार

समय से पहले पूरा हुआ 5 करोड़ परिवारों को मुफ़्त गैस कनेक्शन देने का लक्ष्य

प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत 5 करोड़ परिवारों को 28 महीने के भीतर मुफ्त रसोई गैस का कनेक्शन देने का लक्ष्य पूरा कर लिया गया है। केंद्र सरकार ने मार्च 2019 तक ये लक्ष्य पूरा करने की समय सीमा रखी थी। लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन ने शुक्रवार को इस योजना के पांच करोड़वें ग्राहक को संसद भवन परिसर में गैस का कनेक्शन सौंपा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पहली बार मई 2016 में उत्तर प्रदेश के बलिया से इस स्कीम की शुरुआत की थी। इसके तहत गरीब महिलाओं को एक रसोई गैस सिलेंडर, चूल्हा और रेग्युलेटर बिना किसी दाम के उपलब्ध कराया जाता है। सरकार ने प्रत्येक ग्राहक के लिए 1600 रुपये का प्रावधान इस स्कीम के तहत किया है। देश के 715 जिलों में चलाई गई इस स्कीम का लक्ष्य सरकार ने सिर्फ़ 28 महीने में प्राप्त कर लिया है। पेट्रोलियम व प्राकृतिक गैस मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने पहले ही कहा था कि सरकार इस लक्ष्य को समय से बहुत पहले प्राप्त कर लेगी।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.

15 − 4 =

Most Popular

To Top