ऊना, ग्रामीण विकास, पंचायती राज, पशु तथा मत्स्य पालन मंत्री वीरेंद्र कंवर ने अपने महाराष्ट्र दौरे के दौरान बुधवार को महाराष्ट्र की ग्रामीण विकास मंत्री पंकजा मुंडे के साथ शिष्टाचार भेंट की।
इस बीच उन्होने हिमाचल प्रदेश के संदर्भ में ग्रामीण विकास विभाग के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों के विकास एवं कल्याण योजनाओं पर विस्तृत चर्चा भी की।