महिला हॉकी विश्व कप क्वार्टरफाइनल में आज भारत का आयरलैंड से मुक़ाबला होगा दूसरे मैच में नीदरलैंड और इंग्लैंड की होगी भिड़ंत महिला हॉकी विश्व कप के क्वार्टर फाइनल में आज भारत का सामना आयरलैंड से होगा। भारतीय महिला हॉकी टीम ने पिछली बार 40 साल पहले 1978 में मैड्रिड में हुए विश्व कप के क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई थी। आयरलैंड को हराना भारत के लिए चुनौतीपूर्ण होगा क्योंकि आयरलैंड ने अमेरिका को 3-1 और भारत को 1-0 से हराकर पूल बी में शीर्ष स्थान हासिल किया था और क्वार्टर फाइनल के लिए सीधे क्वालीफाई किया था।