भारत

संसद के बजट सत्र के दूसरे चरण के पहले ही दिन दोनों सदनों में हंगामा

संसद के बजट सत्र के दूसरे चरण की आज से शुरुआत हुई, लेकिन जैसा कि आशंका थी कि कई मुद्दों पर गरमा गरम बहस होगी…और हुआ भी वही। यहां तक कि लोकसभा में सदस्यों के बीच धक्का मुक्की की भी स्थिति देखने को मिली। राज्यसभा में भी विपक्ष ने दिल्ली में हुई हिंसा को लेकर चर्चा की मांग की।संसद के बजट सत्र के दूसरे चरण का पहला दिन, दोनो सदनों में विपक्षी दलों ने जमकर हंगामा किया। विपक्ष के सदस्यों ने दिल्ली में पिछले दिनों हुई हिंसा के मुदुदे पर लोकसभा में जमकर शोरशराबा किया। लोकसभा के सदस्य दिवंगत बैद्यनाथ प्रसाद महतो को श्रद्धांजलि देने के बाद निचले सदन की बैठक दोपहर दो बजे जैसे ही फिर शुरू हुई, सदन में हंगामा शुरू हो गया। हंगामे के बीच ही लोकसभा अध्यक्ष ने प्रत्यक्ष कर विवाद से विश्वास विधेयक, 2020 पर चर्चा शुरू करवाने का निर्देश दिया।इस दौरान कांग्रेस एवं भाजपा के कुछ सदस्यों के बीच धक्का मुक्की भी हुई। हंगामे के कारण सदन की कार्यवाही बार बार स्थगित करनी पड़ी। बीजेपी ने हंगामे के लिए विपक्ष पर हमला बोला है।उधर राज्यसभा में भी विपक्ष ने दिल्ली में हुई हिंसा को लेकर चर्चा की मांग की। सभापति ने कहा कि दिल्ली में हिंसा एक गंभीर मसला है। जब दिल्ली में हालात सामान्य हो जायेंगे और नेता सदन,नेता विपक्ष और संबधित मंत्री से विचार विमर्श के बाद सदन में इस पर चर्चा भी करा ली जायेगी।हालांकि नेता प्रतिपक्ष गुलाम नबी आजाद सहित अन्य विपक्षी दलों के सदस्यों ने अपने स्थान पर खड़े होकर तत्काल चर्चा कराने की मांग की। वहीं नेता सदन थावर चंद गहलोत ने कहा कि सरकार की सक्रियता के कारण ही दिल्ली में कानून व्यवस्था की सामान्य स्थिति बहाल हुई है और अब सभी इलाकों में शांति है। हंगामे के चलते सदन की कार्यवाही दो बजे के लिए स्थगित हुई। 2 बजे राज्यसभा में कार्यवाही दूबारा से शुरू हुई। लेकिन विपक्ष लगातार हंगामा करता रहा। इसी हंगामें के बीच सरकार ने केन्द्रीय संस्कृत विश्वविघालय विधेयक पेश कर दिया और उस पर चर्चा शुरू कर दी। लेकिन हंगामा जारी रहने के चलते कार्यवाही दिन भर के लिये स्थगित कर दी गई।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.

11 + 3 =

Most Popular

To Top