खेल

महिला विश्‍व कप भारत ने बांग्‍लादेश को दी मात

भारतीय महिला क्रिकेट टीम और बांग्लादेश महिला क्रिकेट टीम के बीच आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप का मैच पर्थ के वाका स्टेडियम में खेला गया। इस मैच में भारत ने बांग्लादेश को 18 रनों से मात दी।ऑस्ट्रेलिया में खेले जा रहे आईसीसी महिला टी20 विश्व कप के ग्रुप ए के मैच में भारत ने बांग्लादेश को 18 रन से हराकर लगातार दूसरी जीत दर्ज की। टॉस हारकर पहले बल्लेबाज़ी करते हुए भारतीय टीम ने निर्धारित 20 ओवर में भारत ने 6 विकेट के नुकसान पर 142 रन बनाए।भारत की ओर से शेफाली वर्मा ने 39 और जेमिमा रोड्रिगेज ने 34 रनों की पारी खेली। भारत के 143 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए बांग्लादेश की टीम 20 ओवर में महज़ 124 रन ही बना सकी। भारत की ओर से पूनम यादव ने 3 विकेट झटके। भारत का अगला मुकाबला 27 फरवरी को न्यूज़ीलैंड से होगा।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.

nine + 5 =

Most Popular

To Top