संसार

मलेशिया पीएम महातिर मोहम्मद ने दिया त्यागपत्र

मलेशिया में राजनैतिक उठापटक के बीच 94 वर्षीय प्रधानमंत्री महातिर मोहम्मद ने अपने पद से त्यागपत्र दे दिया। महातिर पर देश के भावी प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम को पद भार संभालने से रोकने का आरोप।मलेशिया के प्रधानमंत्री महातिर मोहम्मद ने सोमवार को इस्तीफा दे दिया। प्रधानमंत्री बनने जा रहे अनवर इब्राहिम को पद भार संभालने से रोकने की कोशिशों के तहत उनके राजनीतिक सहयोगियों के नया गठबंधन बनाने के प्रयास के बाद महातिर ने यह फैसला किया। इस चौंकाने वाले कदम से पहले “पैक्ट ऑफ होप’’ गठबंधन में कई माह से तनाव बढ़ता हुआ दिख रहा था।यह राजनीतिक ड्रामा रविवार को शुरू हुए था जब सत्तारूढ़ गठबंधन से अनवर के प्रतिद्वंद्वियों ने कुआलालंपुर में कई बैठकें की जिससे अटकलों को बल मिला की एक नया गठबंधन बनने जा रहा है। खबर थी कि गठबंधन महातिर के संभावित उत्तराधिकारी अनवर को बाहर करने की योजना बना रहा था और उनकी पार्टी के ज्यादातर सांसद किसी भी वक्त उनके प्रधानमंत्री बनने की राह में रोड़े अटकाते।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.

3 × three =

Most Popular

To Top