भारत

जामिया हिंसा से जुडे वीडियो पर बीजेपी और कांग्रेस में जुबानी जंग

जामिया विश्वविधालय से जुडे नए वीडियो ने बीजेपी और कांग्रेस मे बयानो के हमले जारी है। बीजेपी ने एक बार फिर कांग्रेस पर देश विरोधी ताकतों के साथ खडे होने का आरोप लगाया।दिल्ली के जामिया विश्वविद्यालय से जुड़े वीडियो सामने आने के बाद कांग्रेस और बीजेपी में जुबानी जंग जारी है। इस मामले में कांग्रेस की ओर से सरकार पर निशाना साधने के बाद सोमवार को बीजेपी ने कांग्रेस पर जामिया मिलिया इस्लामिया में 15 दिसंबर की हिंसा को राजनीतिक रंग देने का आरोप लगाया और दावा किया कि मुख्य विपक्षी पार्टी देश से दुश्मनी रखने वालों के साथ हमेशा खड़ी होती है।कुछ नकाबपोश लोगों के हाथों में पत्थर लिए हुए नजर आने से जुड़े एक अन्य वीडियो का हवाला देते हुए बीजेपी प्रवक्ता ने सवाल किया कि छात्रों ने अपना चेहरा क्यों ढंक रखा था और वे हाथों में पत्थर लेकर कौन सी पढ़ाई कर रहे थे?योजना आयोग के उपाध्यक्ष रह चुके मोंटेक सिंह अहलूवालिया की किताब के खुलासे पर बीजेपी ने कहा कि अध्यादेश को फाडकर राहुल गांधी ने मनमोहन सिंह का ही नहीं बल्कि देश का अपमान किया था। अगर मनमोहन सिंह जी के पास थोड़ा भी स्वाभिमान होता तो वो उसी समय इस्तीफा दे देते. गौरतलब है कि यूपीए शासनकाल के दौरान 2013 में कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने एक आर्डिनेंस को फाड़ दिया था। मोंटेक सिंह अहलूवालिया ने अपनी पुस्तक में दावा किया किया है कि राहुल गांधी द्वारा लोकतांत्रिक तरीके से चुने गए मंत्रिमंडल द्वारा पारित बिल को फाड़ने से तत्कालीन पीएम मनमोहन सिंह इस पूरे मामले से बहुत दुखी थे और अपने पद से इस्तीफा देना चाहते थे।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.

one × 5 =

Most Popular

To Top