पंजाब

विजीलैंस द्वारा रिश्वत लेता ए.एस.आई. रंगे हाथों गिरफ़्तार

एक अन्य एएसआई और प्रॉपर्टी डीलर के खि़लाफ़ केस दर्ज
चंडीगढ़ – स्टेट विजीलैंस ब्यूरो ने भ्रष्टाचार के विरुद्ध चलाई मुहिम के अंतर्गत आज एक सहायक सब-इंस्पेक्टर (ए.एस.आई.) को 20,000 रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों काबू किया जबकि इसी केस में एक अन्य एएसआई समेत प्रॉपर्टी डीलर पर मामला दर्ज किया गया।यह जानकारी देते हुए पंजाब विजीलैंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि थाना डिविजऩ-1, जालंधर शहर में तैनात ए.एस.आई. सतपाल को रिश्वत केस में गिरफ़्तार किया गया है। इस मामले में मध्यस्थ के तौर पर काम कर रहे कंट्रोल रूम जालंधर में तैनात ए.एस.आई. सुरिन्दर कुमार और एक प्रॉपर्टी डीलर लखविन्दर सिंह पर भी मकसूदां, जालंधर के सुमित वधवा की शिकायत पर मुकदमा दर्ज किया गया है।प्रवक्ता ने आगे बताया कि शिकायतकर्ता ने ब्यूरो को बताया कि उक्त ए.एस.आई. एक अन्य पक्ष के साथ राज़ीनामा कराने के लिए 2,50,000 की माँग कर रहा था, जो उसको उसके ही खऱीदे घर से बाहर निकालना चाहते थे। शिकायतकर्ता ने यह भी बताया है कि केस सुलझाने के लिए उसने मध्यस्थ बने ए.एस.आई. सुरिन्दर कुमार और लखविन्दर सिंह को पहले ही दो किश्तों में रिश्वत के तौर पर दो लाख रुपए की अदायगी कर दी थी। उसने दोष लगाया कि इस शिकायत के निपटारे के लिए मुलजि़म 20,000 रुपए और देने की माँग कर रहा था।सूचना की जाँच करने के बाद विजीलैंस टीम ने जाल बिछाया और दोषी सतपाल को दो सरकारी गवाहों की हाजिऱी में शिकायतकर्ता से 20,000 रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों काबू किया गया।उन्होंने बताया कि सभी मुलजि़मों के खि़लाफ़ ब्यूरो के थाना जालंधर में भ्रष्टाचार रोकथाम एक्ट के अंतर्गत केस दर्ज किया गया है और अगली पड़ताल जारी है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.

13 − 9 =

Most Popular

To Top