भारत

‘राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट’ को मंजूरी

केंद्रीय मंत्रिमंडल ने राम मंदिर को लेकर किए अहम फैसले, सुप्रीम कोर्ट के आदेश के मुताबिक एक स्वायत्त ट्रस्ट श्रीरामजन्मभूमि के गठन का प्रस्ताव पारित,प्रधानमंत्री मोदी ने कहा ट्रस्ट अयोध्या में राम मंदिर निर्माण से जुड़े फैसले लेने के लिए होगा स्वतंत्र।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अयोध्या में राम मंदिर निर्माण को लेकर बड़ा ऐलान किया। उन्होंने कहा कि सरकार ने सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के अनुसार एक बड़ी योजना तैयार की है। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के अनुसार एक ट्रस्ट का गठन किया गया है जिसका नाम श्री राम जन्मभूमि तीथ क्षेत्र रखा गया है। यह ट्रस्ट अयोध्या में भव्य और दिव्य राम मंदिर निर्माण से जुड़े फैसले लेने के लिए स्वतंत्र होगा। पीएम ने जैसे ही यह ऐलान किया संसद भवन जयश्री राम के नारों से गूंज उठा। मोदी ने कहा कि सरकार ने सुप्रीम कोर्ट के निर्देशानुसार श्रीराम जन्मस्थली पर भव्य मंदिर के निर्माण के लिए और इससे संबंधी अन्य विषयों के लिए एक विशाल योजना तैयार की है। उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश के मुताबिक एक स्वायत्त ट्रस्ट श्रीरामजन्मभूमि के गठन का प्रस्ताव पारित किया गया है।उन्होंने कहा कि 9 नंवबर को अयोध्या पर फैसला आने के बाद देशवासियों ने परिपक्वता का परिचय दिया जिसकी प्रशंसा होनी चाहिए। पीएम ने कहा कि हिंदुस्तान में हर पंथ के लोग चाहे हिंदू, मुस्लिम, सिख, ईसाई हों या बौद्ध, पारसी जैन हों, हम सब एक परिवार के सदस्य हैं। देश का विकास हो इसी भावना के साथ सरकार सबका साथ, सबका विश्वास के मंत्र पर चल रही है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.

four − 3 =

Most Popular

To Top