पंजाब

विजीलैंस द्वारा सहायक लाईनमैन 4000 रुपए की रिश्वत लेता रंगे हाथों काबू

चंडीगढ़ – पंजाब विजीलैंस ब्यूरो द्वारा कस्बा ललतों कलाँ, जि़ला लुधियाना स्थित पावरकॉम के कार्यालय में तैनात सहायक लाईनमैन माधो राम को 4000 रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों काबू किया है।इस सम्बन्धी जानकारी देते हुए विजीलैंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि लाईनमैन माधो राम को शिकायतकर्ता स्वर्ण सिंह निवासी गाँव दोलों कलाँ की शिकायत पर 4000 रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों काबू किया गया है। शिकायतकर्ता ने विजीलैंस ब्यूरो को अपनी शिकायत में दोष लगाया कि उक्त लाईनमैन द्वारा जले हुए बिजली के ट्रांसफार्मर को बदलने के बदले 6000 रुपए की माँग की गई है और सौदा 4000 रुपए में तय हुआ है। विजीलैंस द्वारा शिकायत की पड़ताल के उपरांत उक्त सहायक लाईनमैन को दो सरकारी गवाहों की हाजिऱी में 4,000 रुपए की रिश्वत लेते हुए पकड़ लिया।उक्त दोषी के खि़लाफ़ विजीलैंस ब्यूरो ने भ्रष्टाचार रोकथाम कानून की विभिन्न धाराओं के अंतर्गत लुधियाना स्थित विजीलैंस ब्यूरो के थाने में मुकद्मा दर्ज करके अगली कार्यवाही आरंभ कर दी है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.

15 − thirteen =

Most Popular

To Top