जीवन शैली

चन्नी द्वारा शिरोमणि ढाडी लोक गायक ईदू शरीफ़ के देहांत पर गहरा दुख व्यक्त

पंजाब कला परिषद् के चेयरमैन डॉ. सुरजीत पातर ने भी ढाडी रंग के प्रसिद्ध पंजाबी लोक गायक की मौत पर अफ़सोस जताया
चंडीगढ़ – ढाडी रंग के प्रसिद्ध लोक गायक ईदू शरीफ़ जो कि लकवे की बीमारी से जूझ रहे थे, का आज चंडीगढ़ के मनीमाजरा में देहांत हो गया। पंजाब के पर्यटन एवं सांस्कृतिक मामलों बारे मंत्री श्री चरनजीत सिंह चन्नी ने दिवंगत आत्मा के पारिवारिक सदस्यों के साथ दुख साझा किया।मंत्री ने कहा कि उनको शिरोमणि ढाडी लोक गायक ईदू शरीफ़ के हुए अकाल देहांत की ख़बर से बहुत दुख पहुँचा है। उन्होंने कहा कि ईदू शरीफ़ के देहांत से ढाडी लोक गीत धारा का युग समाप्त हो गया है। ढाडी लोक गायकी को जीवित रखने और आगे बढ़ाने में ईदू शरीफ़ द्वारा निभाई गई भूमिका ढाडी लोक गायकी के इतिहास में हमेशा सुनहरे अध्याय के तौर पर जाना जायेगा।
ईदू शरीफ़ को अपने जीवन काल के दौरान संगीत नाटक अकादमी और राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर के अन्य पुरस्कार प्राप्त करने का गौरव हासिल था।श्री चन्नी ने इस दु:ख की घड़ी में परिवार को ईश्वरीय आदेश मानने और दिवंगत आत्मा को अपने चरणों में स्थान प्रदान करने के लिए परमात्मा के समक्ष अरदास की।पंजाब कला परिषद् के चेयरमैन डॉ. सुरजीत पातर ने भी प्रसिद्ध पंजाबी लोक ढाडी गायक ईदू शरीफ़ की मौत पर गहरा दुख प्रकट किया है। अपने शोक संदेश में उन्होंने कहा कि यह उनके परिवार के लिए ही नहीं, बल्कि पूरी दुनिया में पंजाबी लोक संगीत के प्रेमियों के लिए भी एक कभी न पूरा होने वाला घाटा है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.

13 − 9 =

Most Popular

To Top