पंजाब

विजय इंदर सिंगला ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी के सचिव नियुक्त

सिंगला द्वारा सोनिया गांधी, राहुल गांधी और कैप्टन अमरिन्दर सिंह का धन्यवाद
चंडीगढ़ – पंजाब के कैबिनेट मंत्री और कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता श्री विजय इंदर सिंगला को ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी का सचिव नियुक्त किया गया है।श्री सिंगला ने अपनी इस नियुक्ति पर कांग्रेस प्रधान श्रीमती सोनिया गांधी, राहुल गांधी और पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह का तहे दिल से धन्यवाद किया है। उन्होंने हाई कमान द्वारा अपने ऊपर भरोसा जताने के लिए शुक्रिया करते हुए यह भी विश्वास दिलाया कि वह पहले की तरह पार्टी द्वारा निभाई हर जि़म्मेदारी को तनदेही के साथ निभाएंगे और कांग्रेस पार्टी की लोक समर्थकी नीतियों को ज़मीनी स्तर पर ले जाने के लिए काम करेंगे। श्री सिंगला ने कहा कि पार्टी ने उनको बड़ा सम्मान दिया है और वह पार्टी द्वारा प्रगट किए गए इस विश्वास पर खरा उतरने के लिए दिन-रात मेहनत करेंगे।श्री सिंगला ने इससे पहले ऑल इंडिया यूथ कांग्रेस के संगठनात्मक मतदान में अहम रोल निभाते हुए पूरे देश में मतदान करवाने में बतौर चुनाव कमिश्नर काम किया था। इससे पहले वह पंजाब यूथ कांग्रेस के प्रधान, पेडा के चेयरमैन और संगरूर से लोकसभा मैंबर भी रहे हैं। मौजूदा समय में वह संगरूर से विधायक हैं और पंजाब सरकार में लोक निर्माण और स्कूल शिक्षा जैसे दो अहम विभागों के कैबिनेट मंत्री हैं।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.

20 − six =

Most Popular

To Top