संसार

लेबनान विरोध प्रदर्शन में दर्जनों प्रदर्शनकारी जख्मी

दो महिने से लेबनान में जारी विरोध प्रदर्शन में दर्जनों प्रदर्शनकारी जख्मी हो गये। सरकार विरोधी देशव्यापी प्रदर्शन में कई घंटे तक सुरक्षा बलों ने प्रदर्शनकारियों का पीछा कर, आंसू गैस छोड़ी और उनपर रबड़ की गोलियां दागीं।लेबनान में हज़ारों प्रदर्शनकारियों ने राजधानी बेरूत में संसद के बाहर विरोध-प्रदर्शन किया। कई घंटे तक सुरक्षा बलों ने प्रदर्शनकारियों का पीछा किया, आंसू गैस छोड़ी और उनपर रबड़ की गोलियां दागीं। इसमें दर्जनों प्रदर्शनकारी घायल हो गये। सरकार विरोधी देशव्‍यापी धरने- प्रदर्शन दो महीने पहले शुरू हुए थे।प्रदर्शनकारियों ने 29 अक्‍टूबर को प्रधानमंत्री साद हरीरी से इस्‍तीफे की मांग कर रहे हैं। उत्‍तरी लेबनान में हमलावरों ने दो बड़े राजनीतिक दलों के कार्यालयों को भी आग लगा दी। बेरूत में जारी विरोध प्रदर्शनों में 130 से ज्‍यादा लोग घायल हैं। रेड क्रॉस ओर लेबनान नागरिक सुरक्षा ने यह जानकारी दी।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.

4 × five =

Most Popular

To Top