भारत

नए क़ानून बनाना ही समाधान नहीं उपराष्ट्रपति

उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने कहा महिलाओं के खिलाफ अपराध रोकने के लिए कानून बनाने से ही नहीं निकलेगा हल, सामाजिक बुराइयों को खत्म करने के लिए राजनीतिक इच्छा शक्ति और प्रशासनिक कार्यकुशलता जरूरी.उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने पुणे के सिंबॉयसिस विश्वविद्यालय के 16वें दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि के तौर पर शिरकत की. इस मौके पर उनके साथ महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी भी मौजूद रहे. कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा भारतीय परंपरा में हम महिलाओं को मां और बहन के रूप में मानते हैं, लेकिन हाल के दिनों में जो कुछ हुआ है, वह वास्तव में हम सभी के लिए शर्म और चुनौती की बात है. उपराष्ट्रपति ने कहा कि देश में बढ़ रहे दुष्कर्म के मामलों के लिए नए नए कानून लाना समस्या का समाधान नहीं है बल्कि लोगों की सोच को बदलना जरूरी है.

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.

one × 5 =

Most Popular

To Top