केंद्रीय मंत्री और चांदनी चौक से बीजेपी सांसद डॉ हर्षवर्धन अनाज मंडी में लगी भीषण आग में घायल लोगों से मिलने एलएनजेपी अस्पताल पहुंचे.केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ हर्षवर्धन ने घायलों का हालचाल जाना और इलाज संबधी आवश्यक निर्देश भी दिए.दिल्ली के अनाज मंडी इलाके में लगी आग में घायल लोगों का हाल जानने केन्द्रीय स्वास्थ्य राज्य मंत्री अश्विनी चौबे राम मनोहर लोहिया अस्पताल पहुंचे. उन्होंने घायलों से मुलाकात की और उनका हालचाल जाना.